PM Kisan Yojana 2025: खाते में एक साथ आएंगे 6000 रूपये, जाने पूरी डिटेल

PM Kisan Yojana 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली हर साल ₹6000 की सहायता राशि का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ₹2000 की किस्त के रूप में मिलने वाली यह सहायता राशि किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है। योजना के अंतर्गत सरकार अब तक 18 किस्तें किसानों के बैंक अकाउंट में भेज चुकी है, लेकिन किसानों को 2025 में इस योजना के अंतर्गत 19वीं, 20वीं और 21वीं किस्त मिलने वाली है।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि तीनों किस्तों को मिलाकर किसान भाइयों को कुल ₹6000 की राशि बैंक अकाउंट में मिलेगी। आने वाली यह किस्त कब तक आपको मिलने वाली है, इसकी जानकारी नीचे बताई जा रही है।

PM Kisan Yojana 2025 क्या है

सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2019 को शुरुआत हुई थी। इसी योजना के अंतर्गत जितने भी देश के छोटे-छोटे किसान हैं, सीमांत किसान हैं, उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रत्येक किसान परिवार को ₹6000 की आर्थिक सहायता हर साल दी जाती है।

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब तक आएगी

माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त की राशि जनवरी के अंतिम सप्ताह में या फिर फरवरी के महीने में कभी भी आपको जारी होती हुई नजर आ सकती है। यह साल 2025 की पहली किस्त होने वाली है।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून 2025 के महीने में कभी भी जारी हो सकती है। गर्मियों के मौसम में किसानों को इस किस्त की वजह से आर्थिक सहायता मिलेगी।

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी

पीएम किसान योजना के अंतर्गत अक्टूबर 2025 के महीने में तीसरी किस्त इस साल की जारी हो सकती है। इस योजना के अंतर्गत ₹2000 की राशि किसानों के त्यौहार के सीजन में बहुत काम आती है।

किसे मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ

  • पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ किसान परिवार को मिलता है।
  • छोटे और सीमांत किसान, भारतीय किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • किसानों के पास खेती करने के लिए जमीन होना जरूरी है।
  • सरकारी नौकरी वाले लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलता है।
  • इनकम टैक्स की कैटेगरी में आते हैं, तो योजना का लाभ नहीं मिलता है।

Leave a Comment