ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025: 1154 पदों पर करें आवेदन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के 1154 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न डिवीजनों में अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 जनवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2025 (रात 23:59 बजे तक)

वैकेंसी डिटेल्स

  • दानापुर मंडल: 675 पद
  • धनबाद डिविजन: 156 पद
  • पं. दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन: 65 पद
  • सोनपुर डिवीजन: 47 पद
  • समस्तीपुर डिवीजन: 46 पद
  • प्लांट डिपो/पं. दीन दयाल उपाध्याय: 29 पद
  • कैरिज रिपेयर वर्कशॉप/हरनौत: 110 पद
  • मैकेनिकल वर्कशॉप/समस्तीपुर: 27 पद

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा पास होना अनिवार्य है या 10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। (राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद / राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त)

आयु सीमा

  • 1 जनवरी 2025 तक उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹100/- आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट 10वीं बोर्ड परीक्षा और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  1. आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाएं।
  2. भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरें और सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें।
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें

महत्वपूर्ण लिंक

इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Comment