राजस्थान वैकेंसी 2025 का अवलोकन
राजस्थान में सरकारी नौकरियों के 1,17,935+ पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्तियां विभिन्न विभागों में की जा रही हैं, जिनमें RSMSSB और RPSC की प्रमुख भूमिका है। यह भर्तियां 10वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री तक के उम्मीदवारों के लिए हैं।
भर्ती संगठनों की जानकारी
- भर्ती संस्थान: RPSC, RSMSSB, और अन्य विभाग
- कुल पदों की संख्या: 1,17,935+
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
- पद स्तर: 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन
- वेतनमान: ₹18,000 – ₹2,14,700 प्रति माह
महत्वपूर्ण तारीखें
पद का नाम | आवेदन तिथि |
---|---|
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी | 21 मार्च – 19 अप्रैल 2025 |
REET Level 1 & 2 | 16 दिसंबर 2024 – 15 जनवरी 2025 |
जेल प्रहरी | 24 दिसंबर 2024 – 22 जनवरी 2025 |
वाहन चालक | 27 फरवरी – 28 मार्च 2025 |
कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर | 12 जनवरी – 10 फरवरी 2025 |
मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर | 31 दिसंबर 2024 – 29 जनवरी 2025 |
विभिन्न भर्तियों के पद विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 52,453 |
REET Level 1 & 2 | 30,000+ |
जेल प्रहरी | 803 |
लाइब्रेरियन ग्रेड III | 548 |
पशुधन सहायक | 2,041 |
वाहन चालक | 2,756 |
कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर | 575 |
मेडिकल असिस्टेंट प्रोफेसर | 329 |
NHM भर्तियां | 8,256 |
योग्यता और पात्रता
- 10वीं पास: वाहन चालक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, रोडवेज कंडक्टर, जेल प्रहरी।
- 12वीं पास: पशुधन सहायक, लाइब्रेरियन।
- स्नातक और स्नातकोत्तर: मेडिकल और कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी।
- विशेषज्ञता: संबंधित क्षेत्रों में अनुभव और प्रमाणपत्र।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹600
- आरक्षित वर्ग: ₹400
- REET (Level 1 या 2): ₹550
- REET (दोनों Level): ₹750
कैसे करें आवेदन?
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- संबंधित भर्ती के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
यह सरकारी भर्तियां राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर हैं। समय पर आवेदन करें और संबंधित पद की तैयारी शुरू करें।